झारखंड की राजधानी रांची में कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति देखने को मिली और सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। केवल दो घंटे की बारिश में शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। सड़कों, चौक-चौराहों और निचले इलाकों में जलजमाव से लोगों को भारी परेशानी हुई।

स्मार्ट सिटी और रांची नगर निगम के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि अभी मानसून का पूरी तरह आगमन भी नहीं हुआ है फिर भी शहर का यह हाल है। जल निकासी व्यवस्था की पोल खुलती नजर आई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार 2 से 3 घंटे की बारिश के बाद शहर में ऐसी ही स्थिति बन जाती है। लोगों ने नगर निगम से स्थायी समाधान की मांग की है। सवाल यह है कि बारिश के बाद पैदा हुई इस स्थिति का जिम्मेदार कौन है।
जलजमाव के कारण आम लोगों, वाहन चालकों और दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि यदि प्री-मानसून बारिश में ही शहर की यह स्थिति है तो मानसून के दौरान हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।
Also Read- सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित है मोदी सरकार के 12 साल : आदित्य साहू





