Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच शुरू

इरफान अंसारी
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड सरकार में स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति और आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात शख्स द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई।

सूत्रों के अनुसार, मंत्री को मोबाइल नंबर 7903928758 से फोन कर न केवल जान से मारने की धमकी दी गई, बल्कि अपशब्द और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया गया। फोन करने वाले ने कहा कि वह मंत्री को “कहीं भी रहेंगे, 24 घंटे के भीतर जान से मार डालेगा।”

प्राथमिक जांच में यह नंबर नबाब अंसारी नामक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड बताया जा रहा है। मंत्री इरफान अंसारी ने इस गंभीर धमकी की जानकारी संबंधित वरीय अधिकारियों को दे दी है और मामले में जांच की मांग की है।

Also Read: अंबा प्रसाद मनी लॉन्ड्रिंग केस: ईडी की रांची और हजारीबाग में छापेमारी

इस समय मंत्री इरफान अंसारी नई दिल्ली में हैं, जहां वे मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देखने पहुंचे हैं। बताया गया है कि हफीजुल हसन का जल्द ही दिल का ऑपरेशन होना है।

पुलिस और प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षक दिवस पर रामगढ़ में सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक और मास्टर ट्रेनर, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को सराहा गया

शिक्षक दिवस पर रामगढ़ में सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक और मास्टर ट्रेनर, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को सराहा गया

धूल-मिट्टी में बच्चों के बीच बैठे सांसद सुखदेव भगत, पढ़ाई का दिया मंत्र, बोले- शिक्षा ही गरीबी मिटाने का सबसे मजबूत रास्ता

धूल-मिट्टी में बच्चों के बीच बैठे सांसद सुखदेव भगत, पढ़ाई का दिया मंत्र, बोले- शिक्षा ही गरीबी मिटाने का सबसे मजबूत रास्ता

जामताड़ा-देवघर को जोड़ने वाले 1 करोड़ 80 लाख की लागत से बने एप्रोच रोड और पुल की गुणवत्ता पर फिर उठे गंभीर सवाल, डायवर्सन से नीचे लुढ़का टोटो

जामताड़ा-देवघर को जोड़ने वाले 1 करोड़ 80 लाख की लागत से बने एप्रोच रोड और पुल की गुणवत्ता पर फिर उठे गंभीर सवाल, डायवर्सन से नीचे लुढ़का टोटो

धनबाद: रंजय सिंह हत्याकांड में 9 साल 9 महीने और 337 तारीखों के बाद भी नहीं आया फैसला

धनबाद: रंजय सिंह हत्याकांड में 9 साल 9 महीने और 337 तारीखों के बाद भी नहीं आया फैसला

JPSC-JSSC विवाद पर भाजपा का झारखंड सरकार को अल्टीमेटम, छात्रों के समर्थन में राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी

JPSC-JSSC विवाद पर भाजपा का झारखंड सरकार को अल्टीमेटम, छात्रों के समर्थन में राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी

JPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

JPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

Leave a Comment