Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

निरसा में ‘मन की बात’ के तहत वृक्षारोपण, मां के नाम लगाया पेड़

निरसा में ‘मन की बात’ के तहत वृक्षारोपण, मां के नाम लगाया पेड़
---Advertisement---

धनबाद निरसा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के तहत रविवार को निरसा विधानसभा क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर भाजपा की पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने रानी तलाव के समीप पौधे लगाए। कार्यक्रम में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

अपर्णा सेनगुप्ता ने बताया कि हर महीने के अंतिम रविवार को “मन की बात” कार्यक्रम का आयोजन होता है, जिसमें इस बार प्रधानमंत्री ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए लोगों से अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की थी।

Also Read: गोपालगंज: रील बनाना पड़ा भारी, गंडक नदी में युवक डूबा

इसी के तहत रानी तलाव के पास विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। उन्होंने बताया कि तालाब के जीर्णोद्धार के दौरान सड़क किनारे कई पुराने पेड़ काटे गए थे, जिससे पर्यावरण असंतुलित हो गया था। अब नए पौधे लगाकर उसे पुनः संतुलित करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपनी मां, देश के शहीद जवानों और समाज के हित में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment