Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बिहार में ‘नो व्हीकल डे’ की शुरुआत: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पैदल पहुंचे सचिवालय, PM मोदी की अपील का किया पालन

On: May 15, 2026 5:20 PM
Follow Us:
बिहार में ‘नो व्हीकल डे’ की शुरुआत
---Advertisement---

बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने ईंधन बचत और सादगी का बड़ा संदेश देते हुए  अपने सरकारी आवास 1, अणे मार्ग से पैदल चलकर मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचकर सबको चौंका दिया। बिना किसी काफिले और तामझाम के मुख्यमंत्री का सचिवालय पहुंचना अब पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है।

add

मुख्यमंत्री ने हाल ही में राज्यवासियों से सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाने की अपील की थी। इसी पहल के तहत उन्होंने खुद उदाहरण पेश करते हुए अपने आवास से कार्यालय तक पैदल सफर किया और सरकारी कार्यों का निपटारा किया।

पश्चिम एशिया संकट और बढ़ती वैश्विक चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत और वाहनों के कम इस्तेमाल की अपील की थी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री की इस अपील को “दूरदर्शी सोच” बताते हुए कहा कि यह देश को ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में मजबूत बनाने वाली बड़ी पहल है।

उन्होंने मंत्रियों, सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता से भी ईंधन की खपत कम करने और जरूरत पड़ने पर ही वाहनों का इस्तेमाल करने की अपील की।मुख्यमंत्री का यह कदम सिर्फ प्रशासनिक पहल नहीं, बल्कि जनता के लिए एक प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग मुख्यमंत्री की सादगी और पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर आम लोग सप्ताह में एक दिन भी ‘नो व्हीकल डे’ अपनाएं, तो इससे ईंधन की बड़ी बचत के साथ-साथ प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़े –

दिल्ली सरकार में वर्क फ्रॉम होम योजना पर विचार, ऊर्जा बचत और प्रदूषण नियंत्रण पर फोकस

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment