Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

देवघर को Drug-free बनाने का उद्देश्य : नशा मुक्ती अभियान में देवघर पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ

On: June 11, 2026 2:39 PM
Follow Us:
देवघर को Drug-free बनाने का उद्देश्य : नशा मुक्ती अभियान में देवघर पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ
---Advertisement---

देवघर को Drug-free बनाने के उद्देश्य से देवघर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे Drug-free अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस जसीडीह के रुइया धर्मशाला में ड्रग्स पैडलर के खरीद बिक्री के दौरान रंगे हाथ उन्हें गिरफ्तार किया है साथ ही साथ 76 ग्राम से अधिक का ब्राउन शुगर और नगदी भी जप्त किया है खास बात ये है कि सिकंदर मेहता जो देवघर का रहने वाला वो अपनी पत्नी खुशबू देवी को भी इस नशे के कारोबार शामिल कर लिया है लगभग 15 लाख रुपये का ब्राउन शुगर के साथ 6 पैडलर को गिरफ्तार किया गया है।

add

गिरफ्तारी को लेकर आज देवघर एसपी प्रवीन पुष्कर ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी की लगातार देवघर में नशे का मकड़जाल फैल रहा है जिसको लेकर छापेमारी की जा रही है और नशे के सौदागर को सलाखों के पीछे डालने का काम किया जा रहा है इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर जसीडीह के रुइया धर्मशाला में छापेमारी की गई और ड्रग्स की खरीद बिक्री करते हुए 6 पेडलरों को गिरफ्तार किया है खास बात यह है कि इसमें एक महिला भी शामिल है वहीं गिरफ्तार गुल मोहम्मद जो सरगना का हेड है और इस्माइल अंसारी जो करो का रहने वाला है ।

यह दोनों ट्रेन से ब्राउन शुगर डिलीवर करने के लिए पहुंचे थे इस दौरान 63000 उन्हें टोकन मनी के रूप में दिया जा रहा था और बाद में अन्य पैसे देने की बात कही गई तभी पुलिस की द्वारा उत्त स्थान पर छापेमारी की गई और सभी आरोपियों को धर दबोचा एसपी ने बताया कि सिकंदर यादव पुराना ड्रग्स पैडलर है और अधिक पैसे कमाने के लोभ में अपनी पत्नी खुशबू देवी को भी इस कारोबार में लेकर आया है इस छापेमारी से 15 लाख का ब्राउन शुगर जप्त किया गया है और आगे भी देवघर पुलिस के द्वारा नशा मुक्त देवघर बनाने को लेकर छापेमारी जारी रहेगी

इसे भी पढ़े- झारखंड सरकार के Health Department के अपर मुख्य सचिव पहुंचे बोकारो : कहा- मेडिकल कॉलेज बोकारो के लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट है

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment