झारखंड में राजद अपनी पैठ और दायरा बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है, इसे लेकर झारखंड युवा राजद ने झारखंड के 24 जिला में चौपाल (Chaupal) यात्रा की शुरुआत की। इस Chaupal यात्रा के माध्यम से युवाओं को अपने हक और अधिकार के लिए आवाज बुलंद करना है। झारखंड में राजद की चौपाल (Chaupal) यात्रा की शुरुआत 7 मई को सरायकेला खरसावां से किया गया था जो कोल्हान होते हुए झारखंड के 24 जिला घूमते हुए, 30 जून पतरातू में समापन किया जाएगा जहां 24 जिला के अध्यक्ष को सम्मानित करेंगे और इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अस्तर के नेता भी मौजूद रहेंगे।
राजद के युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि आज हमारे देश के प्रधानमंत्री तानाशाह हो गए हैं। उन्होंने लोहिाया जी ने कहा था कि कहीं की जब सड़के सूनी हो जाती है तो संसद आवारा हो जाता है, और आज वही हमारे देश में हो रहा है, उन्होंने यह भी कहा कि इस चौपाल यात्रा के माध्यम से आज झारखंड के प्रत्येक जिला में जाकर युवाओं को जाग रहा हूं। उन्होनें प्रधानमंत्री पर जोर देते हुए कहा है कि कहा जाता है कि किसी देश का प्रधानमंत्री जब तानाशही हो जाए तो उस देश के जनता और युवाओं को सड़क पर उतर जाना चाहिए।
उन्होनें आगे नीट का एक्जाम को लेकर कहा आप लोग देख रहे है कि हमारे देश में कैसे पेपर लीक हो रहा है ,और हमारे देश के प्रधानमंत्री विदेश जाकर चॉकलेट बांट रहे है , और मेलोडी का प्रचार कर रहे है, ब्रांड अम्बेसडर बन रहे है। पता नहीं कितना हजार करोड़ इनको मिला या पार्टी फड़ को मिला। राजद के युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा की देश के युवा हमारे देश के भविष्य है, लेकिन आज देश का भविष्य अंधकार में है। इसलिए मैं चौपाल यात्रा कर रहा हूं,मैं उनका हक्क दिलाने का काम कर रहा हूं उन्हें याद दिला रहा हूं कि युवा जागों और अपने हक्क का बात करों ,उनेहोनें ने आगे कहावत कहते हुए कहा कि अगर बच्चा नहीं रो रहा है तो उसे दुध नहीं पिलाया जाता है, लेकिन अगर युवा सड़क पर नहीं आ रहा है तो क्या उनकों उनका अधिकार नहीं मिलेगा ।
इसे भी पढ़े- अवैध तस्करी के खिलाफ जिला स्तरीय जागरूकता workshop का आयोजन: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश





