Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जामताड़ा-देवघर को जोड़ने वाले 1 करोड़ 80 लाख की लागत से बने एप्रोच रोड और पुल की गुणवत्ता पर फिर उठे गंभीर सवाल, डायवर्सन से नीचे लुढ़का टोटो

On: September 5, 2026 7:27 PM
Follow Us:
जामताड़ा-देवघर को जोड़ने वाले 1 करोड़ 80 लाख की लागत से बने एप्रोच रोड और पुल की गुणवत्ता पर फिर उठे गंभीर सवाल, डायवर्सन से नीचे लुढ़का टोटो
---Advertisement---

जामताड़ा-देवघर को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर दक्षिणबहाल जोरिया में करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बने एप्रोच रोड और डायवर्सन पुल की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पहली ही बारिश में सड़क के नीचे से मिट्टी बहने और एप्रोच मार्ग के खोखले होने का मामला सामने आने के बाद अब पुल की रेलिंग टूटने से एक टोटो सवारियों समेत नीचे पानी में जा गिरा।

शनिवार शाम दक्षिणबहाल से जामताड़ा की ओर आ रहा एक टोटो पुल से गुजर रहा था। इसी दौरान टोटो पुल की रेलिंग से टकरा गया। टक्कर लगते ही रेलिंग का एक हिस्सा टूट गया और टोटो में सवार लोग वाहन समेत नीचे पानी में जा गिरे। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने टोटो को पानी में गिरा देखा तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद टोटो को धक्का देकर बाहर निकाला।

पुल की रेलिंग के सुरक्षा पिलर भी टूटने और उखड़ने लगे हैं। एक पिलर पूरी तरह अपनी जगह से उखड़कर नीचे लटक गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महज कुछ महीने पहले तैयार हुए निर्माण की ऐसी स्थिति गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

गौरतलब है कि हाल ही में हुई तेज बारिश के दौरान एप्रोच रोड के नीचे की मिट्टी भी बह गई थी, जिससे सड़क का हिस्सा अंदर से खोखला हो गया है और उसके धंसने का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल पुल और एप्रोच रोड का निरीक्षण कराने, निर्माण गुणवत्ता की जांच करने तथा जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Also Read- वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की तेज ग्रोथ, FY27 की Q1 में 7.8% GDP ग्रोथ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment