Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना: 5 LAKH रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार

On: June 16, 2026 8:16 PM
Follow Us:
चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना: 5 LAKH रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार
---Advertisement---

धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर स्थित अमन सोसायटी में चोरों ने बीती रात एक बंद घर को निशाना बनाते हुए 5 LAKH की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर में रखे करीब 5 LAKH रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। राहत की बात यह है कि चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।घटना अमन सोसायटी गेट नंबर-1 स्थित हाउस नंबर-135 की है, जहां रहने वाले शाहनवाज खान ने बताया कि उन्होंने अपने इलाज के लिए बैंक से 5 LAKH  रुपये का लोन लिया था। यह राशि घर के लॉकर में सुरक्षित रखी गई थी। बीती रात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर नकदी के साथ सोने के झुमके और चांदी के कुछ आभूषण भी चोरी कर लिए।

add

घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भूली ओपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति घर में प्रवेश करते और चोरी की घटना को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं।

मामले की जांच कर रहे एएसआई मनोज ओझा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। वहीं वार्ड संख्या-17 के पार्षद इम्तियाज अंसारी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

गातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और नाराजगी का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

READ ALSO  – US President डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल के साथ मिलकर नौसेना और ईरान समर्थित सशस्त्र बलों को समाप्त करने का रखा था लक्ष्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment