Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का विरोध मार्च, ‘रोल बैक’ की उठी मांग

धनबाद में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का विरोध मार्च, ‘रोल बैक’ की उठी मांग
---Advertisement---

धनबाद में UGC इक्विटी कानून के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने मंगलवार को विरोध मार्च निकाला। जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक निकाले गए इस पैदल मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में ‘UGC रोल बैक’ लिखे तख्ते थे और इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

विरोध मार्च का नेतृत्व राजपूत विचार मंच के अध्यक्ष अरुण सिंह ने किया। मार्च में शामिल लोगों ने UGC कानून को वापस लेने की मांग करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस कानून के प्रावधानों को लेकर समाज के एक वर्ग में असंतोष है और सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, केंद्र सरकार की ओर से लाया गया UGC इक्विटी कानून समाज में जातिगत विभाजन और आपसी मनमुटाव को बढ़ावा दे सकता है। इसी आशंका को लेकर सवर्ण समाज के लोगों ने कानून को ‘रोल बैक’ करने की मांग उठाई।

राजपूत विचार मंच के अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि स्वर्ण समाज आरक्षण के खिलाफ नहीं है, लेकिन आरक्षण का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरक्षण का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए।

अरुण सिंह ने समाज के लोगों से जातिगत पहचान से ऊपर उठकर एक भारतीय के रूप में देश के विकास में योगदान देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द और समान अवसर को ध्यान में रखते हुए नीतियों पर विचार किया जाना चाहिए।

वहीं विरोध मार्च में शामिल निहारिका सिंह ने भी UGC कानून को लेकर अपनी आपत्ति जताई। उन्होंने सरकार से कानून के प्रावधानों पर पुनर्विचार करने और समाज की चिंताओं को गंभीरता से लेने की मांग की।

विरोध मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और सरकार से UGC कानून को वापस लेने की अपील की।

Also Read- मोदी ने पुतिन को दिया सलाह, Endless से End of War की तरफ बढ़न होगा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षक दिवस पर रामगढ़ में सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक और मास्टर ट्रेनर, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को सराहा गया

शिक्षक दिवस पर रामगढ़ में सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक और मास्टर ट्रेनर, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को सराहा गया

धूल-मिट्टी में बच्चों के बीच बैठे सांसद सुखदेव भगत, पढ़ाई का दिया मंत्र, बोले- शिक्षा ही गरीबी मिटाने का सबसे मजबूत रास्ता

धूल-मिट्टी में बच्चों के बीच बैठे सांसद सुखदेव भगत, पढ़ाई का दिया मंत्र, बोले- शिक्षा ही गरीबी मिटाने का सबसे मजबूत रास्ता

जामताड़ा-देवघर को जोड़ने वाले 1 करोड़ 80 लाख की लागत से बने एप्रोच रोड और पुल की गुणवत्ता पर फिर उठे गंभीर सवाल, डायवर्सन से नीचे लुढ़का टोटो

जामताड़ा-देवघर को जोड़ने वाले 1 करोड़ 80 लाख की लागत से बने एप्रोच रोड और पुल की गुणवत्ता पर फिर उठे गंभीर सवाल, डायवर्सन से नीचे लुढ़का टोटो

धनबाद: रंजय सिंह हत्याकांड में 9 साल 9 महीने और 337 तारीखों के बाद भी नहीं आया फैसला

धनबाद: रंजय सिंह हत्याकांड में 9 साल 9 महीने और 337 तारीखों के बाद भी नहीं आया फैसला

JPSC-JSSC विवाद पर भाजपा का झारखंड सरकार को अल्टीमेटम, छात्रों के समर्थन में राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी

JPSC-JSSC विवाद पर भाजपा का झारखंड सरकार को अल्टीमेटम, छात्रों के समर्थन में राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी

JPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

JPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

Leave a Comment