Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

RSS office पर पेट्रोल बम से हुए हमले पर बयानबाजी तेज : रघुवर दास ने कहा – मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।

On: June 17, 2026 3:01 PM
Follow Us:
RSS office पर पेट्रोल बम से हुए हमले पर बयानबाजी तेज : रघुवर दास ने कहा - मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।
---Advertisement---

RSS office पर पेट्रोल बम से  हुए हमले को लेकर रघुवर दास ने बयान देते हि कहा कि झारखंड की राजधानी रांची में RSS office पर पेट्रोल बम से हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। यह हमला वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण जिहादियों को दी जा रही छूट का नतीजा है। यह हमला केवल RSS office पर हुआ हमला ही नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रवाद पर हमला है। इस हमले में जान माल की बड़ी क्षति हो सकती थी, लेकिन बम के नहीं फटने से बड़ी दुर्घटना टल गई।

इस घटना से आस पास के लोगों में भी दहशत का माहौल है। राज्य में बंगलादेशी घुसपैठिये तेजी से बढ़ रहे हैं। खासकर बंगाल में भाजपा सरकार के द्वारा खदेड़े जाने पर घुसपैठियों की पनाहगार बन गया है झारखंड। जब हम बंगलादेशी घुसपैठियों की बात करते हैं, तो हमारा मकसद राष्ट्र सुरक्षा और राज्य की सुरक्षा से जुड़ा होता है।

जबकि झामुमो, कांग्रेस और राजद वोट बैंक और तुष्टिकरण से ग्रसित होकर मौन साध लेते हैं। राज्य सरकार से मांग करता हूं कि जिहादी मानसिकता वाले दोषियों की जल्द गिरफ्तारी हो। मैंने राज्य की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्रीमती तदाशा मिश्र से बात कर इसके लिए एसआइटी के तत्काल गठन का आग्रह किया, ताकि दोषियों को तो पकड़ा ही जा सके, इसके पीछे की षडयंत्र का भी पर्दाफाश किया जा सके।

ऐसा होने पर जिहादियों में डर पैदा होगा और आनेवाले समय में कभी भी किसी सामाजिक या राजनीतिक दल के लोगों और कार्यालयों पर हमले नहीं होंगे।

वही संजय सेठ ने इस मामलो को लेकर बयान दिया कि ये  विपक्ष की सोची – समझी साजिस हो सकती है, उन्होनें इशारा करते हुए कहा कि इस तरह से चोरी छुपे  12: 30  रात को  कार्यलाय पर हमला ये किसी की सोची – समझी की ओर इशारी करती है।

साथ हि उन्होंने कहा कि घटनास्थल के पास पीले नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी खड़ी थी और सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवा लड़के दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के अनुसार, वे पहले आए और पेट्रोल बम फेंककर भाग गए, फिर दोबारा लौटकर एक और बम फेंका।

संजय सेठ ने कहा कि उस समय लोग जाग रहे थे, क्योंकि फुटबॉल मैच चल रहा था। साथ ही, हल्की बारिश होने और यह हॉस्टल क्षेत्र होने के कारण आसपास छात्र भी जाग रहे थे। ऐसे में इस तरह की घटना को अंजाम देना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस घटना की गंभीरता से जांच करते हुए जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन किया जाए।

इसे भी पढ़े- RSS मुख्यालय पर पेट्रोल बम फेक कर हमला करने की किया गया कोशिश : संजय सेठ ने इस घटना को बताया साजिश

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला, RTI से हुआ खुलास, कार्रवाई की मांग

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

Leave a Comment