Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी

On: March 17, 2026 11:20 AM
Follow Us:
भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी
---Advertisement---

भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी देखी जा रही है। भारतीय मालवाहक जहाज को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की ईरान की इजाजत के बाद बाजार में खरीदारी का माहौल है। कल अमेरिकी बाजार में तेजी भरा कारोबार के बाद आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में खरीदारी देखने को मिल रही है। हांगकांग, शंघाई, जापान सहित ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है।

add

सेंसेक्स में फिलहाल 300 प्वाइंट और निफ्टी में करीब 100 प्वाइंट की तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स 75750 के करीब और निफ्टी 23500 के आसपास कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स, सेल, इटरनल और नाल्कों में 3 से 5 परसेंट की तेजी देखी जा रही है। वर्धमान टेक्सटाइल और इप्का लैब्स तो साल के शिखर पर कारोबार कर रहा है। एचडीएफसी बैंक आज बाजार के लिए इंजन का काम कर रहा है।

हालांकि विदेश संस्थागत निवेशकों की जिस तरह से बिकवाली चल रही है उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि बाजार के तेजी ज्यादा समय तक थमने वाली नहीं है। जब तक कि बाजार के लिए कुछ और पॉजिटिव ट्रिगर्स नहीं मिलता है। सोमवार को FII ने 9365 करोड़ रुपए की बिकवाली की जबकि शुक्रवार को 10716 करोड़ रुपए की बिकवाली की है।

भारतीय शेयर बाजार में आज ऑटो, इंफ्रा और मेटल शेयरों में जबरद्स्त तेजी देखी जा रही है। लॉयड मेटल्स, सेल, टाटा स्टील के शेयरों में करीब 3 से 5 परसेंट की तेजी है। टीवीएस मोटर्स, मदरसन, एक्साइड, एम एंड एम में 2 से 3 परसेंट की तेजी देखी जा रही है।

जानाकरों का मानना है कि फिलहाल निवेशकों को सतर्क रहने के जरूरत है। ईरान युद्ध का क्या रुख रहता है उसे ध्यान में रखना जरूरी है। जल्दबाजी में निवेश करने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़े- क्या पुतिन ईरान की मदद कर रहे हैं? अमेरिका जताई आशंका!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाघमारा में धनबाद मेयर संजीव सिंह की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, जन्मदिन समारोह बना चर्चा का केंद्र

बाघमारा में धनबाद मेयर संजीव सिंह की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, जन्मदिन समारोह बना चर्चा का केंद्र

रांची से देवघर तक खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, 1300 किलो से अधिक संदिग्ध पनीर, खोया और घी जब्त

रांची से देवघर तक खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, 1300 किलो से अधिक संदिग्ध पनीर, खोया और घी जब्त

झारखंड छात्र आंदोलन: 13वें दिन निर्णायक मोड़ पर पहुंचा संघर्ष, प्रतिनिधिमंडल घोषित, अब खुली या बंद कमरे की वार्ता पर टिकी निगाहें

झारखंड छात्र आंदोलन: 13वें दिन निर्णायक मोड़ पर पहुंचा संघर्ष, प्रतिनिधिमंडल घोषित, अब खुली या बंद कमरे की वार्ता पर टिकी निगाहें

सरायकेला में नक्सल कमांडर रवि सिंह सरदार सहित 3 उग्रवादी गिरफ्तार, AKM-47, इंसास रायफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

सरायकेला में नक्सल कमांडर रवि सिंह सरदार सहित 3 उग्रवादी गिरफ्तार, AKM-47, इंसास रायफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

मुंगेर में ED की बड़ी कार्रवाई, जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी के कई ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की कथित ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज

मुंगेर में ED की बड़ी कार्रवाई, जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी के कई ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की कथित ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज

रांची में JPSC विवाद पर समाधान की कोशिश तेज, सरकार बातचीत को तैयार, अब छात्रों के फैसले का इंतजार

झारखंड में JPSC विवाद पर समाधान की कोशिश तेज, सरकार बातचीत को तैयार, अब छात्रों के फैसले का इंतजार

Leave a Comment