Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड ट्रेजरी घोटाला मामला: बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की फिर उठाई मांग, 130 करोड़ की अवैध निकासी का आरोप

On: May 15, 2026 8:40 PM
Follow Us:
झारखंड ट्रेजरी घोटाला मामला: बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की फिर उठाई मांग
---Advertisement---

झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री को अनुस्मारक पत्र भेजकर पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की है। मरांडी ने आरोप लगाया है कि राज्य के लगभग 14 जिलों के कोषागारों से करीब 130 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की गई है। उनका कहना है कि यह मामला गंभीर वित्तीय अनियमितता का है और इसकी जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराई जानी चाहिए।

add

उन्होंने दावा किया कि यह घोटाला चारा घोटाले से भी बड़ा हो सकता है। साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग के कई अधिकारियों, जिनमें डीएसपी, एसपी और JAP-IT से जुड़े कर्मियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इसे भी पढ़े- बिहार में ‘नो व्हीकल डे’ की शुरुआत: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पैदल पहुंचे सचिवालय, PM मोदी की अपील का किया पालन

मरांडी के अनुसार बोकारो, हजारीबाग समेत कई जिलों में अवैध निकासी के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि पूरे प्रकरण की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराई जाए, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके। अब देखना होगा कि राज्य सरकार इस मांग पर क्या रुख अपनाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment