झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री को अनुस्मारक पत्र भेजकर पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की है।

मरांडी ने आरोप लगाया है कि राज्य के लगभग 14 जिलों के कोषागारों से करीब 130 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की गई है। उनका कहना है कि यह मामला गंभीर वित्तीय अनियमितता का है और इसकी जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराई जानी चाहिए।
उन्होंने दावा किया कि यह घोटाला चारा घोटाले से भी बड़ा हो सकता है। साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग के कई अधिकारियों, जिनमें डीएसपी, एसपी और JAP-IT से जुड़े कर्मियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मरांडी के अनुसार बोकारो, हजारीबाग समेत कई जिलों में अवैध निकासी के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि पूरे प्रकरण की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराई जाए, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
अब देखना होगा कि राज्य सरकार इस मांग पर क्या रुख अपनाती है।’
इसे भी पढ़े-





