Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

SDPI के State President हंजला शेख को किया गिरफ्तार- SHO गौरव कुमार ने किया गिरफ्तारी का सत्यापन

SDPI के State President हंजला शेख को किया गिरफ्तार- SHO गौरव कुमार ने किया गिरफ्तारी का सत्यापन
---Advertisement---

पुलिस ने ज़िला परिषद सदस्य और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के State President हंजेला शेख पर कारवाई करते हुए गिरफ़्तार किया गया है बता दें कि प्रधान ज़िला और सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे ने उनकी आपराधिक अपील खारिज कर दी और अदालत ने वारंट जारी करने के बाद State President  हंजेला शेख को गिरफ्तार किया गया। मुफ़स्सिल पुलिस ने गिरफ़्तार State President हंजेला शेख को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में गिरफ्तारी को लेकर मुफस्सिल पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफ़िसर (SHO) गौरव कुमार ने सत्यापन किया है। 

2019 में मुफ़स्सिल पुलिस स्टेशन में हंजेला शेख के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। यह FIR सब-इंस्पेक्टर बाबूवंशी साव के बयान के आधार पर दर्ज की गई थी, जिसमें उन पर प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI) से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था। हंजेला शेख पर एक आरोप ये भी थी कि देश-विरोधी प्रचार फैलाना थे और धार्मिक उन्माद भड़काने का  काम करते थे। इस मामले को GR केस नंबर 120/2020 के दर्ज किया गया है। सब-डिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (SDJM) निर्मल कुमार भारती की अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों और सबूतों के आधार पर 2023 में हंजेला शेख को दोष पाया और उन्हें तीन साल की कठोर सज़ा के साथ ₹10,000 का जुर्माना भी लगाया।

हंजेला शेख ने SDJM के फ़ैसले के खिलाफ प्रधान ज़िला और सत्र न्यायाधीश की अदालत में आपराधिक अपील दायर की थी लेकिन अप्रैल में खारिज कर दिया गया। प्रधान ज़िला और सत्र न्यायाधीश की अदालत द्वारा अपील खारिज किए जाने के बाद हि SDJM की अदालत ने उनके ख़िलाफ़ सज़ा पर अमल के लिए वारंट जारी किया। मुफ़स्सिल पुलिस ने वारंट मिलने के बाद  छापेमारी की और PFI के पूर्व राज्य अध्यक्ष और ज़िला परिषद सदस्य हंजेला शेख को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया पर प्रतिबंध लगने के बाद, हंजेला शेख सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया में शामिल हो गए। वर्तमान में, वह सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया (SDPI) के राज्य अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े- CITU के कार्यकर्ताओं ने सरकार के नितियों के खिलाफ मशाल जलाकर निकाला जुलूस: केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड हाईकोर्ट में JPSC-JSSC मामले पर हुई सुनवाई, अभ्यर्थियों की सेवा समाप्ति पर लगी रोक बढ़ी, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट में JPSC-JSSC मामले पर हुई सुनवाई, अभ्यर्थियों की सेवा समाप्ति पर लगी रोक बढ़ी, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

बोकारो: सीबीआई ने CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

बोकारो: सीबीआई ने CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

रांची में नवंबर में होगी राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा, 20 आदिवासी छात्रों को मिलेगा 50 हजार तक पुरस्कार

रांची में नवंबर में होगी राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा, 20 आदिवासी छात्रों को मिलेगा 50 हजार तक पुरस्कार

जमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 17 बच्चे घायल; दो बच्चों समेत चालक की हालत गंभीर

जमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 17 बच्चे घायल, दो बच्चों समेत चालक की हालत गंभीर

Mobile medical unit launched in Amrapara, Pakur; villagers from nine villages to receive free healthcare services right in their own villages.

पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ, 9 गांवों के ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

Leave a Comment