Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

करंट (electrocution) की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत , पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

करंट (electrocution) की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत , पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
---Advertisement---

धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र स्थित बीसीसीएल की ए-टाइप कॉलोनी में बुधवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसे में बिजली के करंट(electrocution) की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। electrocution की चपेट आने वाली  मृतक महिला  की पहचान 50 वर्षीय शोभा सिन्हा और 40 वर्षीय शांति देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शोभा सिन्हा चार महीने बाद अपनी बेटी के घर से लौटकर पुटकी आई थीं और घर की साफ-सफाई करवा रही थीं। इसी दौरान बाथरूम में करंट (electrocution) फैल जाने से दोनों उसकी चपेट में आ गईं। सूचना मिलने पर पुटकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना बीसीसीएल की ए-टाइप कॉलोनी की है, जहां घर की मालकिन शोभा सिन्हा और उनके यहां काम करने वाली शांति देवी सफाई का काम कर रही थीं। इसी दौरान दोनों बाथरूम में बिजली के करंट की चपेट में आ गईं। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पूरे कॉलोनी में मातम का माहौल छा गया।

सूचना मिलते ही पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत होता है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बाथरूम में करंट कैसे फैला और कहीं बिजली व्यवस्था में कोई तकनीकी लापरवाही तो नहीं थी।

READ ALSO – रेल मंडल (railway division)के कर्मी जर्जर क्वार्टर में रहने को मजबुर, अचानक भरभराकर गिर गया छज्जा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत (Lok Adalat) का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा।

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय l(locals) लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन।

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

जमशेदपुर में चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, Chapad से हमला करने के मामले में SIT ने दो आरोपियों को गिरफ्तार।

जमशेदपुर में चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, चापड़ से हमला करने के मामले में SIT ने दो आरोपियों को गिरफ्तार

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमहाणी में अभिभावकों (Parent) की बैठक,9 के छात्र कक्षा 5 के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ पाते हैं बच्चे

अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमहाणी में अभिभावकों की बैठक,9 के छात्र कक्षा 5 के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ पाते हैं बच्चे

झारखंड समग्र विकास के लिए संसाधन विषय पर एक बड़ी चर्चा, economic को समग्र विकास रणनीति से जोड़नेपर विस्तार से बात।

झारखंड समग्र विकास के लिए संसाधन विषय पर एक बड़ी चर्चा, अर्थशास्त्री हरीश्वर दयाल और अमरनाथ झा हुए शामिल

Leave a Comment