Bihar News: विजय सिन्हा, तेजस्वी यादव पर गुस्साए

Patna: Bihar के डेप्युटी सीएम, विजय सिन्हा, को सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर गुस्से में देखा गया। उन्होंने नाराजगी का इजहार करते हुए काफी तीखे शब्दों का प्रयोग किया।

Bihar News: घटना ने राजनीतिक दलों के बीच तनाव को और भड़काया

उन्हें विपक्ष के उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए भी आपा खोते नजर आए, जिसमें तेजस्वी यादव ने सीबीआई और ईडी को बीजेपी का जमाई कहा था। इस घटना ने राजनीतिक दलों के बीच तनाव को और भड़काया है।

Bihar News: तेजस्वी यादव जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह राजनीति का दुर्भाग्य है। सीबीआई और ईडी मां भारती की संतान हैं और उन्होंने इशारों ही इशारों में तेजस्वी यादव सहित आतंकवादियों, भ्रष्टाचारियों को नाजायज औलाद बताया। यह उनके द्वारा किए गए तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोपों का एक और उदाहरण है।

तुम्हारे माता-पिता के किए हुए पाप ने बिहार को बर्बाद किया

विजय सिन्हा ने कहा, ‘इस तरह की भावना और शब्दों का प्रकटीकरण घृणित मानसिकता का परिचायक है।’ उन्होंने कहा जो नाजायज औलाद हैं, आतंकवादी, भ्रष्टाचारियों उग्रवादी यह तुम्हारे यार हैं। तुम्हारे माता-पिता के किए हुए पाप ने बिहार को बर्बाद किया। जनता की गाड़ी कमाई लूटने पर अगर मां भारती की संतान जांच कर रही है, उस पर कोर्ट जजमेंट दे रहा है। ये तो माननीय न्यायालय पर भी कमेंट है।

विकृत लोगों की मानसिकता पर कार्रवाई होनी आवश्यक है। यह हताशा निराशा में दिया हुआ बयान है। उनके द्वारा ये भी कहा कि भ्रष्टाचारी, उग्रवादी को संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। बिहार की जनता इन नाजायज औलादों को पालने वाले को भ्रष्टाचार्यों और उग्रवादियों को संरक्षण देने वालों को ऐसे पाप करने वालों से स्वतंत्र होगा।

यह भी पढ़े: आजसू कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी फिर से हुई जग जाहिर-Amba Prasad

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.