Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जंतर-मंतर लाठीचार्ज को जयराम महतो ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, बोले- छात्रों से संवाद करे सरकार

On: July 21, 2026 4:50 PM
Follow Us:
जंतर-मंतर लाठीचार्ज को जयराम महतो ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, बोले- छात्रों से संवाद करे सरकार
---Advertisement---

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज कार्रवाई पर झारखंड के डुमरी विधायक एवं जेएलकेएम (JLKM) प्रमुख जयराम महतो ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि देश के भविष्य कहे जाने वाले छात्रों पर बल प्रयोग किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

add

जयराम महतो ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग केवल इतनी है कि सरकार उनसे संवाद करे और यदि पूरे मामले में किसी मंत्री की जवाबदेही बनती है तो उसे नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग नहीं की है बल्कि सरकार से बातचीत कर उनकी बात सुनने की अपेक्षा जताई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विदेश दौरों पर “मेलोडी” लेकर जा सकते हैं, लेकिन संसद से जंतर-मंतर की कुछ ही मिनटों की दूरी पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने का समय उनके पास नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की संवेदनशीलता और छात्रों के प्रति उसके रवैये पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

भाजपा पर हमला बोलते हुए जयराम महतो ने कहा कि यदि पार्टी वास्तव में लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करती है तो उसे केवल जेपीएससी जैसे मुद्दों पर ही नहीं बल्कि अपनी ही सरकार के खिलाफ भी छात्रों के हित में आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नीट (NEET) जैसे मामलों में छात्रों के समर्थन में खड़ा होना किसी राजनीतिक दल को छोटा नहीं बनाता बल्कि लोकतंत्र और युवाओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और सरकार की जिम्मेदारी है कि वह बल प्रयोग के बजाय संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकाले।

Also Read- वन क्षेत्रों का एक माह में तैयार हो डिजिटल रिकॉर्ड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की मौत से पुलिस महकमे में शोक, 30 साल की सेवा के बाद अचानक निधन से उठे कई सवाल

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की मौत से पुलिस महकमे में शोक, 30 साल की सेवा के बाद अचानक निधन से उठे कई सवाल

झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: 49 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी

झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: 49 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी

रांची में JPSC कार्यालय पर CID और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अचानक छापेमारी से मचा हड़कंप, दस्तावेजों की गहन जांच जारी

रांची में JPSC कार्यालय पर CID और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अचानक छापेमारी से मचा हड़कंप, दस्तावेजों की गहन जांच जारी

PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का प्रदर्शन, कांग्रेस का सरकार पर हमला, दिल्लीPM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का प्रदर्शन, कांग्रेस का सरकार पर हमला, दिल्ली में सियासी हलचल तेज में सियासी हलचल तेज

PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का प्रदर्शन, कांग्रेस का सरकार पर हमला, दिल्ली में सियासी हलचल तेज

किसान महापंचायत से पहले दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी, कड़े सुरक्षा घेरे के बीच राजधानी पहुंचने की कोशिश में किसान नेता

किसान महापंचायत से पहले दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी, कड़े सुरक्षा घेरे के बीच राजधानी पहुंचने की कोशिश में किसान नेता

एके राय की सातवीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किए उनके संघर्ष और आदर्श

ए.के. राय की सातवीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किए उनके संघर्ष और आदर्श

Leave a Comment