Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

EVM को लेकर गोपालगंज कलेक्ट्रेट में डेमो सेंटर का उद्घाटन

On: July 17, 2025 6:28 PM
Follow Us:
गोपालगंज कलेक्ट्रेट
---Advertisement---

Gopalganj News:- विधानसभा चुनावों को लेकर मतदाताओं में ईवीएम को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गोपालगंज के कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर की शुरुआत की गई। इस केंद्र का उद्घाटन जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने किया।

इस अवसर पर डमी मतदान का आयोजन किया गया, जिसमें डीएम पवन कुमार सिन्हा ने स्वयं बैलेट यूनिट में बटन दबाकर डमी मतदान किया और उसके बाद वीवीपैट (वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) में दिखे प्रिंटेड पर्ची से मतदान का मिलान किया। इस प्रक्रिया के माध्यम से ईवीएम और वीवीपैट के काम करने के तरीके को आम जनता के सामने स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया गया।

डीएम ने कहा कि इस सेंटर के माध्यम से लोगों को ईवीएम और वीवीपैट के इस्तेमाल की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी भौतिक और डिजिटल दोनों माध्यमों से उपलब्ध कराई जाएगी ताकि मतदाताओं का भरोसा बढ़े और वे निर्भय होकर मतदान करें।

Also read: EVM को लेकर गोपालगंज कलेक्ट्रेट में डेमो सेंटर का उद्घाटन, डमी मतदान कर लोगों को दी गई जानकारी

इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, एडीएम, एसडीएम सहित कई अन्य अधिकारियों ने भी डमी मतदान किया और वीवीपैट पर्चियों का मिलान कर ईवीएम की पारदर्शिता को दर्शाया।

जिला प्रशासन का यह प्रयास मतदाताओं में चुनावी प्रक्रिया को लेकर विश्वास पैदा करने के साथ-साथ ईवीएम के संचालन को समझने में सहायक होगा। आम लोगों से अपील की गई है कि वे इस सेंटर का भ्रमण करें और ईवीएम की कार्यप्रणाली को समझें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला, RTI से हुआ खुलास, कार्रवाई की मांग

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

Leave a Comment