Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

“माधुरी त्योहार” के रूप में मनाया गया माधुरी दीक्षित का 59वां जन्मदिन, दो दिवसीय कार्यक्रम में दिखी धूम

On: May 15, 2026 7:55 PM
Follow Us:
“माधुरी त्योहार” के रूप में मनाया गया माधुरी दीक्षित का 59वां जन्मदिन
---Advertisement---

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का 59वां जन्मदिन इस बार झारखंड के जमशेदपुर में “माधुरी त्योहार” के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया गया। साकची बाजार में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

add

यह आयोजन समाजसेवी पप्पू सरदार द्वारा किया गया, जिनके इस अनोखे कार्यक्रम की चर्चा अब देशभर में हो रही है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पूजा-अर्चना, संकीर्तन और सामाजिक सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें अभिनेत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की गई। देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे केक काटकर “माधुरी त्योहार” को भव्य रूप से मनाया गया।

इस दौरान महिलाओं और युवतियों में सेल्फी लेने और कार्यक्रम का हिस्सा बनने को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

आयोजक पप्पू सरदार पिछले लगभग 29 वर्षों से लगातार माधुरी दीक्षित का जन्मदिन सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाते आ रहे हैं।

यह आयोजन जमशेदपुर में सांस्कृतिक उत्सव और सामाजिक जुड़ाव का एक अनोखा उदाहरण बनकर सामने आया है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment