Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, LPG गैस से जुड़ी APK फाइल भेजकर कर रहे थे ठगी

On: May 15, 2026 8:39 PM
Follow Us:
साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, LPG गैस से जुड़ी APK फाइल भेजकर कर रहे थे ठगी
---Advertisement---

जामताड़ा पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय से साइबर ठगी का संचालन कर रहा था। पुलिस ने LPG गैस से जुड़ी APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल हैक करने और ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से 8 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

add

यह कार्रवाई जामताड़ा साइबर थाना पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के दखनीडीह गांव स्थित बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान राजेश मंडल, अजय मंडल और हीरालाल मंडल के रूप में हुई है, जो मिरगा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को LPG गैस से संबंधित APK फाइल डाउनलोड करने का मैसेज भेजते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति उस फाइल को डाउनलोड करता था, साइबर अपराधी उसके मोबाइल की गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे और ई-वॉलेट के जरिए ठगी को अंजाम देते थे।

बरामद सामान में सिम कार्ड सहित 8 मोबाइल फोन शामिल हैं। इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 26/26 दर्ज कर बीएनएस, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

शंभू कुमार सिंह ने बताया कि जनवरी 2026 से अब तक जामताड़ा पुलिस 60 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है और आगे भी साइबर अपराध के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अब पुलिस पूरे नेटवर्क और इसके अन्य सहयोगियों की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े – दुमका में पेट्रोल पंप का नया नियम बना परेशानी का कारण! वाहन चालकों को सिर्फ 50 रुपये का पेट्रोल देने का आरोप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment