Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नालंदा में जमीन कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी, अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त का आरोप

On: May 28, 2025 5:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Nalanda: नालंदा जिले में बुधवार सुबह से एक बड़ी पुलिस कार्रवाई चल रही है। जिला पुलिस ने एसपी नालंदा भारत सोनी के नेतृत्व में जमीन कारोबारी अकबर मलिक के घर सहित उसके सहयोगियों और भाई बाबर मलिक के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई बिहार थाना क्षेत्र के बैगनाबाद मोहल्ला में की जा रही है।

add

सूत्रों के अनुसार, एसपी भारत सोनी को सूचना मिली थी कि अकबर मलिक अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त है और इन हथियारों का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 8 बजे से कई थानों की टीमों और भारी पुलिस बल के साथ एक साथ कई स्थानों पर दबिश दी।

छापेमारी में नालंदा एसपी के साथ सदर डीएसपी, लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी, नगर थाना समेत तीन थानों की पुलिस और लाइन से विशेष बल शामिल थे। हालांकि, पुलिस को छापेमारी के दौरान अकबर मलिक घर पर नहीं मिला और वह फिलहाल फरार है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घर से क्या-क्या सामान बरामद किए गए हैं, इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन पुलिस द्वारा जप्ती सूची तैयार की जा रही है, जिससे जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है।

गौरतलब है कि अकबर मलिक पहले भी अवैध हथियारों के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। वह मूल रूप से जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ है। वहीं, उसका भाई बाबर मलिक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का सक्रिय कार्यकर्ता है।

Also Read: मुजफ्फरपुर में पिकअप चालक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है और छापेमारी पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। इस मामले को लेकर जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पीजी लॉज में कथित तौर पर sex racket संचालित होने के आरोप, युवक-युवतियों को पकड़ने का किया गया प्रयास

पीजी लॉज में कथित तौर पर sex racket संचालित होने के आरोप, युवक-युवतियों को पकड़ने का किया गया प्रयास

ढुल्लू महतो के बयान को लेकर विधायक अरूप चटर्जी (Arup Chatterjee) ने खोला मोर्चा,कहा- खुद को हरिश्चंद्र बताते हैं ढुल्लू महतो

ढुल्लू महतो के बयान को लेकर विधायक अरूप चटर्जी (Arup Chatterjee) ने खोला मोर्चा,कहा- खुद को हरिश्चंद्र बताते हैं ढुल्लू महतो

13 साल की उम्र में लिया जंगल (forest) बचाने का सकंल्प, पलामू के ट्री मैन बने पर्यावरण की मिसाल

13 साल की उम्र में लिया जंगल (forest) बचाने का सकंल्प, पलामू के ट्री मैन बने पर्यावरण की मिसाल

मलेरिया का शहर में लगातार कहर, ब्रेन मलेरिया (cerebral malaria) से ग्रामीण की मौत,स्वास्थ्य विभाग के तरफ से एक्सन का इंतजार

मलेरिया का शहर में लगातार कहर, ब्रेन मलेरिया (cerebral malaria) से ग्रामीण की मौत,स्वास्थ्य विभाग के तरफ से एक्सन का इंतजार

भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर ,झामुमो ने निकाली कैंडल मार्च (candlelight march)

भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर ,झामुमो ने निकाली कैंडल मार्च (candlelight march)

बिजली उत्पादन (Electricity generation) करना बन रहा है रोजगार का अवसर , दूसरे चरण में 800 मेगावाट की दो यूनिट स्थापित की जाएगी बिजली

बिजली उत्पादन (Electricity generation) करना बन रहा है रोजगार का अवसर , दूसरे चरण में 800 मेगावाट की दो यूनिट स्थापित की जाएगी बिजली

Leave a Comment