Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वक्फ संशोधन बिल पर समीर महासेठ का बड़ा बयान, कहा – राजद की सरकार बनी तो बिल को गड्ढे में दबा दिया जाएगा

---Advertisement---

Madhubani: बिहार सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री और राजद नेता समीर महासेठ ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने आवास पर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर मुस्लिम समुदाय को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास कराने से पहले जनता के बीच लाना चाहिए था, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया।

महासेठ ने दावा किया कि यह वक्फ संशोधन बिल मुस्लिम समुदाय के अधिकारों को खत्म करने की एक साजिश है और यदि राज्य में राजद की सरकार बनती है, तो इस बिल को “गड्ढे के नीचे दबा दिया जाएगा।” उन्होंने जनता से अपील की कि आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनाने के लिए पूरा सहयोग दें।

Also Read: विशिल की आवाज के साथ अवैध माइनिंग की भराई, बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र में चला अभियान

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर बिहार को विकास की राह पर आगे ले जाएं।” उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बिल के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सहयोगी पार्टियों के बीच दरार डालने की रणनीति अपना रहे हैं।

पूर्व मंत्री के इस बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। आने वाले चुनावों में यह मुद्दा अहम भूमिका निभा सकता है।

 रिपोर्ट: अमर कुमार 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

जमुई में नाबालिग से बदसलूकी मामले में बड़ा पुलिस एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल

जमुई में नाबालिग से बदसलूकी मामले में बड़ा पुलिस एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल

झारखंड में RJD संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, तेजस्वी यादव ने पटना में प्रमुख नेताओं के साथ की अहम बैठक

झारखंड में RJD संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, तेजस्वी यादव ने पटना में प्रमुख नेताओं के साथ की अहम बैठक

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

Apple का सबसे बड़ा लॉन्च: iPhone 18 Pro, Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

Apple का सबसे बड़ा लॉन्च: iPhone 18 Pro, Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

Leave a Comment