Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Buxar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई पहली राशि का किया गया हस्तांतरण

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई पहली राशि का किया गया हस्तांतरण
---Advertisement---

Buxar News: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लाभार्थियों के खाते में बढ़ी हुई पेंशन राशि का पहला हस्तांतरण किया। पहले यह पेंशन 400 रुपये प्रति माह थी

जिसे राज्य सरकार ने हाल ही में बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया है. मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से बातचीत की और यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें.

योजना के तहत वृद्धों, विधवाओं, परित्यक्ता महिलाओं, दिव्यांगों और असहाय व्यक्तियों को मासिक पेंशन दी जाती है। इस बार पेंशन राशि में बढ़ोतरी होने से लाभुकों के चेहरे पर विशेष उत्साह और खुशी देखी गयी.कई लाभार्थियों ने सरकार के इस फैसले की सराहना की और कहा कि मौजूदा महंगाई के दौर में यह अतिरिक्त राशि उनके लिए सहारा बनेगी.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा पेंशन योजना भुगतान में कोई देरी नहीं होनी चाहिए और सभी पात्र व्यक्तियों को समय पर योजना का लाभ मिलना चाहिए. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार आने वाले समय में अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में काम कर रही है।

बक्सर डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह ने कहा कि यह कदम न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सामाजिक न्याय और कल्याणकारी शासन के प्रति प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है. इस पहल से राज्य के लाखों जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

Also Read: Gumla News: गुमला के पालकोट में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment