Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जबरन हटाने के विरोध में शराब दुकानों पर ताले, कर्मचारियों ने जताया विरोध

On: April 18, 2025 1:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Latehar: जिले में शराब दुकानों में काम करने वाले प्रभारी और सहायक कर्मचारियों ने शुक्रवार को सभी दुकानों को बंद कर अपना विरोध जताया। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले छह माह से वेतन नहीं मिला है और अब कंपनी द्वारा उन्हें जबरन हटाया जा रहा है।

दुकान नंबर 1 के प्रभारी आयुष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कंपनी केएस मल्टीफैसिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के कुछ प्रतिनिधि पहुंचे और उन्हें दुकान हैंडओवर करने का निर्देश दिया। जब कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो उन्हें हटाने की धमकी दी गई। आयुष कुमार ने बताया, “हम पिछले छह महीने से बिना वेतन के काम कर रहे हैं। अब कंपनी हमें बिना कारण बताए हटाना चाह रही है। यह न केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि हमारे जीविकोपार्जन पर सीधा असर डाल रहा है।”

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी के मुख्य कॉर्डिनेटर मनोज यादव से वेतन की बात करने पर उन्हें नौकरी से निकालने और धमकाने का प्रयास किया जाता है। इसके अलावा, कर्मचारियों ने यह भी कहा कि कंपनी के कुछ लोग अवैध रूप से पैसों की मांग करते हैं और जब उन्हें पैसे नहीं दिए जाते, तो मनचाहे व्यक्तियों को नियुक्त कर घोटाले की कोशिश की जाती है।

Also Read: लातेहार में मखाना की खेती बनी किसानों की आय का नया जरिया

इस पूरी घटना के विरोध में सभी प्रभावित कर्मचारियों ने पूर्व में समाहरणालय के समक्ष धरना भी दिया था और उपायुक्त तथा उत्पाद अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा था। बावजूद इसके, कंपनी की ओर से अब लगातार दुकानों को जबरन खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा है।

प्रभारी कर्मचारियों ने कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। उनका कहना है कि जब तक कंपनी स्पष्ट जवाब नहीं देती और बकाया मानदेय का भुगतान नहीं करती, तब तक वे अपना विरोध जारी रखेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment