Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जोहान्सबर्ग में विमान दुर्घटना में बोकारो के युवक की मौत, पायलट की ट्रेनिंग ले रहे थे पीयूष

On: October 14, 2025 11:00 AM
Follow Us:
जोहान्सबर्ग में विमान दुर्घटना में बोकारो के युवक की मौत
---Advertisement---

Ranchi News— दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से एक दुखद खबर सामने आई है। बोकारो जिले के चांदो गाँव निवासी पीयूष साहू की विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वह वल्कन एविएशन इंस्टीट्यूट में कमर्शियल पायलट का प्रशिक्षण ले रहे थे।

बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण के दौरान, अकेले उड़ान भरते समय तकनीकी खराबी के कारण विमान का इंजन फेल हो गया। नियंत्रण खोने के बाद, विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। पीयूष की मौके पर ही मौत हो गई।

पीयूष बोकारो के पेटरवार प्रखंड के चांदो गाँव के मूल निवासी त्रिलोकी नाथ साहू के पुत्र थे। उनका परिवार वर्तमान में रांची के अरगोड़ा कटहल मोड़ रोड स्थित लाजपत नगर में रहता है।

पीयूष ने अपनी स्कूली शिक्षा जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली से पूरी की, जहाँ उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की। वह पिछले एक साल से जोहान्सबर्ग में पायलट का प्रशिक्षण ले रहे थे और उनका सपना एक दिन एक सफल कमर्शियल पायलट बनने का था।

Also Read: रांची जिले में पुलिस पदाधिकारियों का बड़ा तबादला, 28 अफसरों को हटाया गया

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, पीयूष का पार्थिव शरीर गुरुवार तक रांची पहुँचने की उम्मीद है। इस दुखद घटना से परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद जिले के बाघमारा बरोरा थाना परिसर में रक्तदान शिविर, पुलिसकर्मियों के साथ महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

धनबाद जिले के बाघमारा बरोरा थाना परिसर में रक्तदान शिविर, पुलिसकर्मियों के साथ महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जामताड़ा: मोहनपुर में गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर गहराया सस्पेंस

जामताड़ा: मोहनपुर में गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर गहराया सस्पेंस

बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का बड़ा खुलासा: 7 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क, लाखों के जेवर बरामद

बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क, लाखों के जेवर बरामद

खनिज बिल के विरोध में झामुमो का बड़ा आंदोलन, हेमंत सोरेन बोले ‘पूरा देश देखेगा झारखंड का आंदोलन’

खनिज बिल के विरोध में झामुमो का बड़ा आंदोलन का प्लान, हेमंत सोरेन बोले ‘पूरा देश देखेगा झारखंड का आंदोलन’

बीएसएस महिला महाविद्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा धनबाद

बीएसएस महिला महाविद्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा धनबाद

रांची में टीवी45 का भव्य रीलॉन्चिंग और कॉन्क्लेव: मनमोहन सिंह राजपूत के विजन ने रांची में रचा पत्रकारिता का नया अध्याय

रांची में टीवी45 का भव्य रीलॉन्चिंग और कॉन्क्लेव: एडिटर इन चीफ मनमोहन सिंह राजपूत के विजन ने रचा पत्रकारिता का नया अध्याय

Leave a Comment