Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पशु के अवशेष मिलने तथा धार्मिक स्थल में तोड़फोड़: सैकड़ों की संख्या में लोग हुए शामिल

On: June 8, 2026 12:20 PM
Follow Us:
पशु के अवशेष मिलने तथा धार्मिक स्थल में तोड़फोड़: सैकड़ों की संख्या में लोग हुए शामिल
---Advertisement---

गिरिडीह जिले के तीनमहुआ गांव में हाल ही में एक प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने तथा धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के मामले को लेकर जमुआ थाना परिसर में एक शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्यथा कि पशु के अवशेष मिलने और धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ ना हो, क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बना रहे।बैठक की अध्यक्षता खोरीमहुआ के अनुमंडल पदाधिकारी समीर रेनिल खलखो (एसडीएम) ने की जबकि संचालन पुलिस निरीक्षक प्रदीप दास ने किया गया।
इस दौरान दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में लगभग सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार एवं प्रदीप कुमार दास, जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव की पहल की सराहना की गई, जिनके प्रयासों से दोनों समुदायों के लोगों को एक मंच पर लाकर संवाद स्थापित किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

add

बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि समाज में आपसी विश्वास और भाईचारे को मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन के समक्ष अपने विचार रखे और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों की वजह से समाज का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा और सभी लोग मिल-जुलकर क्षेत्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखेंगे।बैठक के अंत में प्रशासन की ओर से सभी उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया गया कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा दोषियों की पहचान कर जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी भी बढ़ाई जाएगी।

READ ALSO: traffic जाम से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा:टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन किया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment