Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रांची के कई इलाकों में ईडी की छापेमारी, जानिए किस मामले में हो रही है छापेमारी

रांची के कई इलाकों में ईडी की छापेमारी
---Advertisement---

Ranchi News : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार (22 अप्रैल) सुबह रांची में कई जगहों पर छापेमारी शुरू की है. जानकारी के मुताबिक रांची के लालपुर, चुटिया और कांके रोड में छापेमारी की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने बोकारो जमीन घोटाले में झारखंड और बिहार में कुल 15 ठिकानों पर छापेमारी की. मंगलवार सुबह करीब 7 बजे ईडी ने रांची और बिहार में बोकारो जमीन घोटाले से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की.

रांची की बात करें तो कारोबारी विमल अग्रवाल और पुनीत अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है. इन दोनों की राजवीर कंस्ट्रक्शन पर ईडी छापेमारी कर रही है. इससे पहले 26 सितंबर 2023 को उनके ठिकानों पर जीएसटी छापेमारी की गई थी. ये सभी बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट से जुड़े हैं.

छापेमारी के दायरे में बोकारो में 74.38 एकड़ जमीन खरीदने वाले उमायुश मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े लोगों को भी शामिल किया गया है. ईडी ने बोकारो जमीन घोटाले के सिलसिले में विभिन्न थानों में दर्ज प्राथमिकी को आईआइआर के रूप में दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई शुरू की है.

Also Read : पटना: मसौढ़ी गया मोड़ के पास अपराधियों ने बस ड्राइवर को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

संबंधित जमीन को लेकर बोकारो में विवाद चल रहा है. वन विभाग का दावा है कि यह भूमि संरक्षित वन है। जबकि जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों का दावा है कि यह जमीन उनके पूर्वजों ने ब्रिटिश शासन के दौरान 1933 में सरकार द्वारा की गयी नीलामी में खरीदी थी.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment