Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bhojpur में वोटर अधिकार यात्रा की तैयारी जोरों पर, INDIA गठबंधन के शीर्ष नेता होंगे शामिल

वोटर अधिकार यात्रा
---Advertisement---

Bhojpur News: आगामी 30 अगस्त को भोजपुर जिले में आयोजित होने वाली वोटर अधिकार यात्रा को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की भोजपुर जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आरा स्थित एक होटल में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने की और संचालन प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि और कार्यक्रम की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कांति सिंह मौजूद रहीं।

Also Read: Bhojpur में वोटर अधिकार यात्रा की तैयारी जोरों पर, INDIA गठबंधन के शीर्ष नेता होंगे शामिल

डॉ. कांति सिंह ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि जन-जागरण और लोकतंत्र की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी, तथा भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य सहित INDIA गठबंधन के शीर्ष नेता भाग लेंगे। इन नेताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिलने की उम्मीद है।

राजद जिला इकाई के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में इस यात्रा को लेकर गहरी उत्सुकता और तैयारी देखी जा रही है। माना जा रहा है कि भोजपुर की यह यात्रा बिहार की आगामी राजनीति की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment