Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शिवानी शर्मा ने शुरू किया फाउंडेशन, मुंबई में 50 बच्चों को बांटे लैपटॉप , अब रांची में होगा अगला कार्यक्रम

शिवानी शर्मा ने शुरू किया फाउंडेशन, मुंबई में 50 बच्चों को बांटे लैपटॉप , अब रांची में होगा अगला कार्यक्रम
---Advertisement---

मुंबई में 9 अगस्त को झारखंड की बेटी और अभिनेत्री शिवानी शर्मा ने शिवानी शर्मा फाउंडेशन की शुरुआत की। “छोटा कदम, बड़ा प्रभाव” के उद्देश्य के साथ शुरू किए गए इस फाउंडेशन का फोकस बच्चों और महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, ग्रामीण विकास और सामुदायिक कल्याण जैसे क्षेत्रों पर रहेगा।

फाउंडेशन की लॉन्चिंग के दौरान 50 बच्चों को लैपटॉप और स्पोर्ट्सवियर वितरित किए गए। इसका उद्देश्य बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उन्हें तकनीक के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसर देना है।

शिवानी शर्मा का कहना है कि हर बच्चे को शिक्षा और स्वास्थ्य का समान अवसर मिलना चाहिए, वहीं महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए जरूरी सहयोग और मंच मिलना जरूरी है।

लॉन्च कार्यक्रम में महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहीर, सांसद संजय दीना पाटिल, सुहैल खंडवानी, योगी प्रियव्रत अनीमेष, रत्ना भूषण, अमित तिवारी, सुनील अहीर, मनीषा तुपे और अन्य सामाजिक व सामुदायिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुंबई के बाद अब फाउंडेशन का अगला पड़ाव झारखंड है। रांची में जल्द कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है, जिसमें 500 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। शिवानी शर्मा के लिए यह पहल अपने गृह राज्य से जुड़ने और जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं व युवाओं तक अवसर पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

फाउंडेशन की यह शुरुआत भले ही एक छोटे कदम के रूप में हुई है, लेकिन डिजिटल शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के जरिए इसे बड़े बदलाव की दिशा में आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

Also Read- बल प्रयोग पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, बीजेपी का 11 अगस्त को रांची बंद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment