Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कांग्रेस की ओर से झारखंड के छात्रों के लिए एक नई पहल ,”छात्रों की गूंज” (Students Voice) कार्यक्रम का आयोजन

कांग्रेस की ओर से झारखंड के छात्रों के लिए एक नई पहल ,"छात्रों की गूंज" (Students Voice) कार्यक्रम का आयोजन
---Advertisement---

रांची के मोराबादी मैदान स्थित चिल्ड्रन पार्क में झारखंड कांग्रेस की ओर से “छात्रों की गूंज” (Students Voice) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह  Students’ Voice कार्यक्रम खास तौर पर जेन-ज़ी (Gen Z) युवाओं और छात्रों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, ताकि वे शिक्षा व्यवस्था में सुधार Students’ Voice में  परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और पेपर लीक जैसी गंभीर समस्याओं के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर सकें। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग उठाई। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर सवाल खड़े किए।

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि “छात्रों की गूंज” अभियान की शुरुआत कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के कोटा से की थी। उन्होंने कहा कि आज देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक होने से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। छात्रों की वर्षों की मेहनत कुछ ही पलों में बेकार हो जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रही है।

भाजपा द्वारा झारखंड में पेपर लीक के मामलों पर कांग्रेस से सवाल पूछे जाने पर केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश के छात्रों के भविष्य को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है और बार-बार होने वाली गड़बड़ियां छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत झारखंड में भी लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता छात्रों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाएंगे। कार्यक्रम में शिक्षा के साथ-साथ नशा मुक्ति का भी संदेश दिया गया। गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संवाद के माध्यम से छात्रों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

READ ALSO – निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी (Parimal Nathwani) की जीत पड़ी भारी, सियासी गलियारों में छिड़ गई बहस

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment