Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

देवघर: बासुकीनाथ मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो फंगस लगा पेड़ा जब्त कर नष्ट कराया

On: August 8, 2026 1:15 PM
Follow Us:
देवघर: बासुकीनाथ मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो फंगस लगा पेड़ा जब्त कर नष्ट कराया
---Advertisement---

दुमका के बासुकीनाथ धाम में चल रहे श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार जांच अभियान चला रही है। इसी क्रम में मेला क्षेत्र की पेड़ा प्रसादी दुकानों में जांच के दौरान करीब 200 किलोग्राम फंगस लगा पेड़ा बरामद किया गया। खाद्य सुरक्षा टीम ने खराब पेड़े को जब्त कर मौके पर ही नष्ट करा दिया। कार्रवाई के दौरान संबंधित दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया।

श्रावणी मेला में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बासुकीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मेला क्षेत्र में स्थित नाश्ता दुकानों, भोजनालयों और पेड़ा प्रसादी की दुकानों की नियमित जांच कर रही है।

श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्त खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन ने बताया कि जांच के दौरान गुणवत्ता में कमी पाए जाने वाली खाद्य सामग्री को जब्त कर नष्ट कराया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पेड़ा दुकानों की जांच में करीब दो क्विंटल फंगस लगा पेड़ा मिला, जिसे जब्त कर नष्ट कराया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानदारों को शुद्धता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के साथ उचित माप-तौल में खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई दुकानदार अशुद्ध, खराब या नकली खाद्य सामग्री बेचते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर खाद्य सामग्री जब्त करने के साथ संबंधित दुकान का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

श्रावणी मेला के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली सामग्री की बिक्री रोकने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं से भी अपील है कि वे खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और साफ-सफाई का ध्यान रखें।

Also Read- जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment