चंदवारा प्रखंड अंतर्गत तिलैया डैम (Tilaiya Dam) जिसे जवाहर घाट के नाम से भी जाना जाता है। Tilaiya Dam अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है। बिहार में शराबबंदी के बाद यह जगह पिकनिक मनाने आने वाले लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। बिहार से झारखंड में प्रवेश करते ही पहला जिला कोडरमा पड़ता है और महज 30 किलोमीटर की दूरी तय कर लोग इस खूबसूरत पर्यटन स्थल तक पहुंच जाते हैं।Tilaiya Dam के चारों ओर पहाड़, बीच में विशाल जलाशय और मनमोहक नजारे बहूत ही मनमोहक लग रहा है, तिलैया डैम की यही खूबसूरती हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। छुट्टियों और त्योहारों के दौरान यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है।

लेकिन जितना सुंदर यह पिकनिक स्पॉट है, उतना ही खतरनाक भी। अब तक यहां कई लोग हादसों का शिकार होकर अपनी जान गंवा चुके हैं। दरअसल, डैम में कहीं गहरा पानी है तो कहीं बड़े-बड़े पत्थर और अचानक आने वाले गड्ढे। पानी की वास्तविक गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण लोग नहाने के दौरान असंतुलित हो जाते हैं और हादसे का शिकार बन जाते हैं। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब कुछ लोग पिकनिक के दौरान नशे का सेवन करने के बाद गहरे पानी में उतर जाते हैं। नशे की हालत में पानी में जाना कई बार जानलेवा साबित हुआ है।
जवाहर घाट पर बना रेलवे पुल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र है। पुल से गुजरती ट्रेन और डैम का दृश्य बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। इसी खूबसूरती को कैमरे में कैद करने के लिए लोग रेलवे पुल पर चढ़कर सेल्फी और रील बनाने लगते हैं। लेकिन यह शौक कभी भी बड़ी दुर्घटना में बदल सकता है। यदि सेल्फी या रील बनाने के दौरान अचानक ट्रेन आ जाए तो लोग उसकी चपेट में आ सकते हैं। रेलवे ट्रैक और पुल पर इस तरह की गतिविधियां न सिर्फ गैरकानूनी हैं बल्कि जानलेवा भी हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जवाहर घाट में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी की कमी के कारण लोग मनमानी करते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में जरूरत है कि प्रशासन यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे, चेतावनी बोर्ड लगाए, खतरनाक क्षेत्रों को चिन्हित करे और नियमित निगरानी सुनिश्चित करे। तिलैया डैम की खूबसूरती लोगों को अपनी ओर खींचती है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि पर्यटक यहां घूमने आएं, प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें, लेकिन सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें।
इसे भी पढ़े- प्रेस वार (press war) के बाद पलटवार, अरूप चटर्जी ने ढुल्लू महतो के आरोपों का दिया जवाब
इसे भी पढ़े- धनबाद पुलिस ने साइबर ठगी का नेटवर्क (network) का किया खुलासा, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार





